तीर्थराज मचकुण्ड धाम को कृष्ण सर्किट से जोड़ने की चलाई जा रही मुहिम का अ.भा.यु. गुर्जर महासभा ने दिया समर्थन - D24 News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, March 27, 2021

तीर्थराज मचकुण्ड धाम को कृष्ण सर्किट से जोड़ने की चलाई जा रही मुहिम का अ.भा.यु. गुर्जर महासभा ने दिया समर्थन

 तीर्थराज मचकुण्ड धाम को कृष्ण  सर्किट से जोड़ने की चलाई जा रही मुहिम का अ.भा.यु. गुर्जर महासभा ने दिया समर्थन 

धौलपुर- अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा की बैठक जिला अध्यक्ष संजय कसाना की अध्यक्षता में उनके निज निवास पर आयोजित की गई।जिसमें मुख्य अथिति प्रदेश अध्यक्ष जयवीर पोसवाल, अति विशिष्ट अथिति प्रदेश सचिव सत्यभान सिंह बैसला, विशिष्ट अथिति मंडलेश्वर सिंह गुर्जर मौजूद रहे।बैठक में अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जयवीर पोसवाल ने बताया केंद्र सरकार की दर्शन योजना के तहत श्रीकृष्ण सर्किट में धौलपुर के पवित्र तीर्थ स्थल मचकुण्डधाम को शामिल करवाने की मुहिम में सहभागिता एवं समर्थन देने की बात कही।और पोसवाल ने कहा कि हर सम्भव इस मुहिम का हमारी समस्त टीम सहयोग करेगी  सभी तीर्थ धामों का भांजा कहे जाने वाले मचकुंड धाम की अपने आप में एक अलग पहचान है । यहां कृष्ण भगवान ने लीला करते हुए राक्षस कालिया वन को लेकर आए मचकुंड महाराज द्वारा द्वारा उनका वध करवाया।जिला अध्यक्ष संजय कंसाना ने कहा कि समस्त देश में धौलपुर में मशहूर धाम में एक अलग पहचान रखता है यहां श्री कृष्ण जी ने अनेक लीलाएं की थी होली लाओ में राक्षस का लिया पंखा बंद करने वाली लीला भी यही की थी जब तक तीर्थराज मचकुंड धामपुर कृष्ण सर्किट  राज्य सरकार के  योजना में नहीं जोड़ा जाएगा तब तक अखिल भारतीय गुर्जर महासभा सभी के साथ मिलकर इस अभियान को आगे चलाती  रहेगी ।जरूरत पड़ी तो अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा धरना प्रदर्शन भी करेगी। प्रदेश सचिव  सत्यभान बैंसला ने कहा कि तीर्थराज मचकुंड महाराज को केंद्र सरकार की कृष्णा सर्किट योजना में जोड़ा जाए इसके लिए सभी धौलपुर बासी एक होकर आंदोलन करें और जब तक आंदोलन करें तब तक इस योजना में जोड़ा नहीं जाता।बैठक के बाद जिला अध्यक्ष संजय कसाना एवं जिला प्रवक्ता मण्डलेश्वर सिंह गुर्जर ,मनु त्यागी ,संदीप पहाड़िया,लल्लू कसाना,मनोज घुरैया,रामभरत गुर्जर,हरवीर रियाना सहित कई लोगों ने जिला अध्यक्ष संजय कसाना के नेतृत्व में मचकुण्डधाम जाकर मचकुण्ड संघर्ष समिति एवं महंत को समर्थन पत्र दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here