पुलिस राजनैतिक इशारे पर कार्य करना बंद करें :श्रवण कुमार वर्मा - D24 News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, March 27, 2021

पुलिस राजनैतिक इशारे पर कार्य करना बंद करें :श्रवण कुमार वर्मा

पुलिस राजनैतिक इशारे पर कार्य करना बंद करें :श्रवण कुमार वर्मा



 धौलपुर- पुलिस प्रशासन भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फसाने का कार्य कर रहा है अभी हाल ही में हमारे युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के छोटे भाई भाजपा कार्यकर्ता ओमवीर सिंह परमार को निहायती झूठे मुकदमे में फसाकर और होली जैसे त्यौहार पर अनैतिक रूप से दवाव बनाने के लिए  राजनैतिक इशारे पर कार्यवाही कर ओमवीर सिंह परमार को गिरफ्तार कर लिया है। यह बेहद निंदनीय  कार्य है। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा अपने किसी भी कार्यकर्ता पर आंच नहीं आने देगी। और पुलिस प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।

मैं पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को यह चेतावनी देना चाहता हूं की भाजपा के कार्यकर्ताओं और जनता पर किसी भी तरीके का अत्याचार किया या उसे जबरन झूठे मुकदमे मैं फसाने का षड्यंत्र रचा गया और सही न्याय नहीं किया तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी और भाजपा इस मामले पर आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगी क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अनुशासित और संयमित होते हैं ।

 वहीं जिले भर में हो रही व्यापारियों के साथ लूट और चोरी से आम जनता त्रस्त है बाड़ी कस्बे के अंदर व्यापारियों से जबरन दुकानें खाली कराई जा रही है और और पुलिस प्रशासन इस काम में असामाजिक तत्वों का साथ दे रहा है। अभी हाल ही में पूरे जिले के अंदर ऐसी अनेकों उदाहरण सामने आए  हैं चाहे वह कल बसेड़ी रोड पर एक दुकान खाली कराने का मामला हो या अन्य लूट मार के मामले केवल लीपापोती की जाती है अभी तक किसी मामले में कोई ठोस कार्यवाही नही हुई न ही व्यापारियों के माल की बरामदगी कराई गई,

 आए दिन रेत माफियाओं द्वारा निरीह जनता को कुचला जा रहा है और अवैध रूप से चलाए जा रहे  रेत माफियाओं को राजनैतिक वा पुलिस द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है।

बही दूसरी ओर पुलिस के आला अधिकारी खुलेआम कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने स्वागत करवा कर जनता को क्या संदेश देना चाहते है, में आशा करता हूं कि एक तरफा मानसिकता में बदलाब हो ओर जनता के साथ न्याय करें।

 पुलिस प्रशासन पूर्णतया संवेदनहीन और एकपक्षीय कार्यवाही कर रहा है ऐसा प्रतीत होता है कि जिले के अंदर पुलिस प्रशासन नाम का कोई तंत्र नहीं रहा है,यह चिंता का विषय है

 मैं एक बार पुनः यह चेतावनी देता हूं की पुलिस प्रशासन एक तरफा कार्यवाही नहीं करें और भाजपा के कार्यकर्ताओं को निशाना नहीं बनाएं।आम जनता और व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होने दे नहीं तो हमें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा और इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सत्येंद्र पाराशर पूर्व विधायक एवं जिला महामंत्री सुखराम कोली जितेंद्र सिंह राजोरिया जिला उपाध्यक्ष सुरेश कौशिक नागवेन्द्र सिंह  कमल पहाड़िया राजीव रस्तोगी कैलाश सोनी जिला मंत्री विनय परमार संतोष गुर्जर श्रीमती दया दवे रामप्रसाद बघेल लोकेंद्र सिंह परमार जिला आई टी संयोजक हरेंद्र राव  कार्यालय मंत्री नंदकिशोर शुक्ला युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय सिंह परमार रणवीर सिंह गुर्जर हप्पू दिनेश गर्ग मामा सोनू त्रिवेदी ब्रजराज परमार सलेमपुर रामप्रसाद गोस्वामी  मनोज शर्मा मुकेश हनुमानपुरा महेंद्र कांत सक्सेना कुकू शर्मा भूपेंद्र घुरैया राम शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here